{"_id":"6adcc70d2290284b90090beb","slug":"encounter-between-miscreants-and-police-in-raipurrani-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पांव में लगी गोली; एक कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पांव में लगी गोली; एक कांस्टेबल घायल
Sat, 24 Oct 2026 08:26 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:26 PM IST
सार
टांगरी नदी के पास शनिवार शाम क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपियों के पांव में गोली लगी, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया।
विज्ञापन
रायपुररानी में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
रायपुररानी में टांगरी नदी के पास शनिवार शाम क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपियों के पांव में गोली लगी, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से हिरासत में लिया है।
घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, पंचकूला में पिछले दिनों स्नैचिंग और लूट की कई वारदातें सामने आई थीं। इन वारदातों के संबंध में मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार देर शाम रायपुररानी क्षेत्र में कार्रवाई की। इसी दौरान टांगरी नदी के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पांव में गोली लगी।
वहीं, एक कांस्टेबल भी जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया। घायल दोनों आरोपियों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया।