फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Employee organizations took to the streets

सड़कों पर उतरे कर्मचारी संगठन

Sat, 07 Dec 2013 08:27 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
Employee organizations took to the streets
हरियाणा के जिला हिसार में प्रदेश सरकार के कर्मचारी और शिक्षक विरोधी रवैये के विरोध में शनिवार को हरियाणा तालमेल कमेटी के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने टाउन पार्क से जिंदल हाउस तक विरोध जुलूस निकाला। इसके बाद निकाय मंत्री सावित्री जिंदल को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान, कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान राजपाल नैन ने संयुक्त रूप से किया।

टाउन पार्क में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए नौ सितंबर को पंचकूला में प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 13 और 14 नवंबर को रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है।

प्रदर्शन को एचपीसी वर्कर यूनियन राज्य सचिव अनिल शर्मा, एचएसईबी के राज्य उपप्रधान दलीप सोनी, मनोहर लाल जाखड़ कोषाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ हरियाणा, अशोक कुमार, राजबीर बैनीवाल, दीपक लोट, मतेंद्र सिहाग, रविंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार, सतबीर गोस्वामी, दिनेश शर्मा, नकुल प्रसाद, भूप सिंह प्रेमी, मनीराम, चंद्रप्रकाश नागर, सुरेंद्र सैनी, धर्मपाल सिंह, महेंद्र छिछोलिया, राजेंद्र भानखड़, रघुवीर बोला, सूरजप्रकाश भाटिया, गजवीर सिंह, राजपाल मुंडाल, रमेश आहूजा ने संबोधित किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed