{"_id":"1afc161390b9d89a3305925f7c8115a4","slug":"employee-ate-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान
खरखौदा/सोनीपत/ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सोनीपत के हिंदू कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गांव फाजिलपुर निवासी रणधीर को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में खरखौदा पुलिस ने मृतक के बेटे सुनील कुमार के बयान पर कालेज के प्राचार्य सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों में कालेज के चेयरमैन सुभाष, प्राचार्य एसएस गोयल, कर्मचारी जसवीर कौशिक, सुनील गुमड़ और ओम सिंह फाजिलपुर शामिल हैं। मृतक के बेटे ने पांचों आरोपियों पर अपने पिता को स्कूल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
रणधीर ने शुक्रवार को खरखौदा बस अड्डे पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रोहतक में रणधीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने खरखौदा पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके पिता रणधीर को हिंदू कालेज के चेयरमैन सुभाष, प्राचार्य एसएस गोयल, कर्मचारी जसवीर कौशिक, सुनील गुमड़ और ओम सिंह फाजिलपुर प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उन्होंने जहर खा लिया।
जांच अधिकारी एसआई नवीन कुमार ने कहा कि रणवीर का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसकी जांच की जा रही है।