फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Electoral debut at Kurukshetra by Inld

इनेलो की रैली में एक हुए कांग्रेस विरोधी दल

Sat, 02 Nov 2013 02:03 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 02 Nov 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
Electoral debut at Kurukshetra by Inld
पिछले नौ साल से सत्ता का सुख भोग रही कांग्रेस पार्टी के पैर उखाड़ने के लिए कांग्रेस विरोधी दल एक हो गए हैं।
विज्ञापन


यह ऐलान आज देश के विभिन्न बड़े नेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमि कुरुक्षेत्र से किया। मौका था जननायक स्व. ताऊ देवीलाल के स्वर्ण जयंती सम्मान दिवस समारोह का।

किसान नेता को श्रद्धांजलि देने के साथ ही प्रत्येक नेता ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के बाद ताऊ देवीलाल को सबसे बड़ा किसान हितैषी नेता बताया।

मंच पर मौजूद नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को यह संदेश भी दिया कि पहली बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनवाने में प्रकाश सिंह बादल और ओमप्रकाश चौटाला का अमूल्य योगदान रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पहली बार अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री बनने पर ओम प्रकाश चौटाला ने बिना शर्त समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हम फिर चाहते हैं कि हरियाणा की दस सीटों पर जीत हासिल कर केंद्र से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि चौटाला और बादल परिवार एक ही हैं।
इस दौरान पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन ने इनेलो में शामिल होने का एलान किया।

साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के सामने जाकिर हुसैन ने कहा कि केंद्र में ओम प्रकाश चौटाला की ही बनवाई हुई सरकार बनेगी।

गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत, रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रामदास अठावले, असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार मोहंतो, तेलगुदेशम पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेश्वर राव  ने भी इनेलो के साथ सुर में सुर मिलाया।


चंद्राबाबू नायडू के न आ पाने के कारण नागेश्वर राव उनका संदेश लेकर आए।

राव इंद्रजीत ने हरियाणा इंसाफ मंच की ओर से ताउ देवीलाल को नमन किया।

उन्होंने कहा कि ताउ देवीलाल के समय से उनके चौटाला परिवार के करीबी रिश्ते हैं। यह रिश्ते आने वाले समय में उनकी तरफ से बखूबी निभाए जाएंगे।

आने वाले समय में जो प्रयास मिलकर किए जाएंगे वह कारगर साबित होंगे।

चौटाला ने अस्पताल से भेजी राम राम
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि रैली में आने से पूर्व वे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से मिलकर आए हैं।

उन्होंने कहा है कि रैली में हरियाणा के लाखों लोग मौजूद होंगे, उन्हें मेरा राम राम कहना। अभय चौटाला के इतना कहते ही रैली में मौजूद भीड़ उत्साह से लबरेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed