{"_id":"1b0acb2c2a916ad07b0798770d828dd7","slug":"election-party-rao-inderjeet-congress-bjp-inld","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, किस पार्टी में शामिल होंगे राव इंद्रजीत सिंह, और क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, किस पार्टी में शामिल होंगे राव इंद्रजीत सिंह, और क्यों?
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसाफ मंच हरियाणा के अध्यक्ष और गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में झज्जर में होने वाली सांसद की रैली में इसकी घोषणा होगी।
विज्ञापन
यह खुलासा इंसाफ मंच के प्रवक्ता अरुण सांगवान ने वीरवार को अमर उजाला से बातचीत में किया।
सांगवान ने कहा कि सांसद राव इंद्रजीत सिंह की गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो बार बातचीत हो चुकी है।
फोन पर कई बार बातचीत हुई है। भाजपा के शीर्षस्थ नेतृत्व के भी सांसद संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर के बाद राव इंद्रजीत सिंह और पीएम उम्मीदवार की मुलाकात होगी।
विज्ञापन
मोदी भी जो भी तारीख देंगे उस तारीख को झज्जर में हरियाणा इंसाफ मंच की तरफ से बड़ी रैली होगी। उसी रैली में अपने समर्थकों के साथ राव इंद्रजीत सिंह भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए राव इंद्रजीत प्रदेश में चक्कर लगाएंगे और लोगों को रैली के लिए आमंत्रित करेंगे।
इंद्रजीत के शामिल होने से कुलदीप के बिगड़ सकते हैं समीकरण
भाजपा का हजकां के साथ गठबंधन है। हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई लगातार राव इंद्रजीत के बारे में कड़वे बयान दे रहे हैं।
हालांकि राव इंद्रजीत ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है, मगर उनके भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं के संबंधों में खटास आ सकती है।
इसके मुख्य कारणों में गुड़गांव और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला करने में राव इंद्रजीत की दखलंदाजी बढ़ना शामिल रहेगी।
कोट
सांसद राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के बड़े नेता हैं। उनके पिता प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे कई साल से कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं।
प्रो. रामबिलास शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा भाजपा
कोट
मैं भाजपा के संबंध में अपनी रणनीति 8 दिसंबर के बाद बताऊंगा। मगर यह तय है कि मैं इनेलो में शामिल नहीं होऊंगा।
राव इंद्रजीत सिंह, सांसद एवं अध्यक्ष इंसाफ मंच, हरियाणा
कोट
सांसद राव इंद्रजीत सिंह का राष्ट्रीय दल में शामिल होना तय है। हरियाणा में मजबूत राष्ट्रीय दल भाजपा है।
अनिल विज, नेता, भाजपा विधायक दल, हरियाणा