{"_id":"5b1722704f1c1b6d4d8b4ed6","slug":"earphone-in-ear-during-mobile-charging-a-boy-dead-by-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जिंग के दौरान कान में लगा रखा था इयरफोन, करंट से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्जिंग के दौरान कान में लगा रखा था इयरफोन, करंट से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Wed, 06 Jun 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
इयरफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडो गांव में मंगलवार दोपहर मोबाइल चार्ज करते समय इयरफोन लगाकर गाना सुनना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता कृष्णलाल ने बताया कि उसका बेटा ठाठ सिंह (22) उर्फ शंटी मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर इयरफोन के जरिये गाना सुन रहा था। दोपहर करीब पौने एक बजे अचानक से वोल्टेज बढ़ गए। इससे उसके बेटे को करंट लग गया।
कुछ देर बाद दूसरे कमरे में मौजूद उसकी मां सुरेखा वहां पहुंची तो कान में इयरफोन लगाए हुए शंटी बेसुध हालत में मिला। परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया । कुछ देर बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो