{"_id":"fc2b05ed55775b9a99985bbc754c68a5","slug":"drinking-happened-during-the-fight-killing-with-knives","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, चाकुओं से गोदकर हत्या
बहादुरगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ में लाइनपार क्षेत्र की हरि नगर कालोनी में वीरवार को साथियों ने एक शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
लाइनपार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी ओमबीर के मुताबिक हरि नगर निवासी मोनू अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच उसका अपने दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।