{"_id":"44e8c54ccb4c8c28d0812de383d00823","slug":"dipendra-kiloi-given-the-gift-of-several-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपेंद्र ने किलोई को दिया कई परियोजनाओं का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपेंद्र ने किलोई को दिया कई परियोजनाओं का तोहफा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने नववर्ष के अवसर पर बुधवार को किलोई के लोगों को चार महत्वपूर्ण बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी।
हलके के दौरे के दौरान सांसद ने जहां मढ़ाक धाम में बाबा नागरदास स्टेडियम किलोई का उद्घाटन किया, वहीं, उन्होंने डॉ. रामधन स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब किलोई परिसर में बहुउद्देशीय हॉल व गांव में बास्केटबॉल एकेडमी, फिरनी व गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
सांसद ने लोगों को नववर्ष की मुबारकबाद देते हुए कामना की कि यह साल आमजन के लिए अपार खुशियां लेकर आए। किलोई में जल्द ही कबड्डी नर्सरी आरंभ हो जाएगी। कबड्डी नर्सरी का केस लगभग फाइनल हो चुका है।
एक करोड़ छ: लाख रुपये की लागत से बने मढ़ाक धाम स्टेडियम से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा। सांसद हुड्डा ने मैदान में जाकर हरियाणा सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का परिचय भी लिया।
विज्ञापन
सांसद ने मढ़ाक धाम में भगत फूल सिंह राजकीय महिला कॉलेज खानपुर कलां के सहयोग से आयोजित किए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी उद्घाटन किया। लोगों के स्वास्थ्य की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की र्गइं।
सांसद हुड्डा ने कहा कि हर वर्ष मढ़ाक धाम में इसी प्रकार से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। दीपेंद्र ने बाद में गांव किलोई में फिरनी व गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस परियोजना पर एक करोड़ 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि किलोई में लाढ़ौत रोड से आईटीआई रिठाल रोड तक फिरनी का निर्माण किया जाएगा। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी तमाम नागरिक सुविधाएं मिले। उन्होंने किलोई में ही बास्केटबॉल एकेडमी का शिलान्यास किया।
इसके निर्माण पर 3 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद ने कहा कि डॉ. रामधन स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब किलोई परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लेस बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। हॉल के निर्माण पर 2 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
गांव बलंभा मेें सांसद ने 5 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से छह माह की अवधि में निर्मित होने वाले दूसरे जलघर की आधारशिला रखी। 6 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह जलघर गांव की दो पंचायतों बलंभा खास और पाना पानड़ी में जल आपूर्ति की दिक्कत को स्थाई तौर पर दूर करेगा।
सांसद ने गांववासियों का आह्वान किया कि वे कुछ व्यक्तियों की कमेटी बनाकर इसके निर्माण कार्य की निगरानी करें ताकि उत्तम कोटि का निर्माण हो सके। गांववासियों की मांग पर उन्होंने गांव के खेल स्टेडियम में सीढ़ियां बनवाने के साथ-साथ पूरे स्टेडियम में रोशनी की व्यवस्था शीघ्र करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।
विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि विरोधियों का काम आरोप लगाना है क्योंकि वे हताश और निराश हैं। सांसद हुड्डा ने 3 जनवरी के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यक्रम का लोगों को निमंत्रण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गांव जसौरखेड़ी मेें देश के राष्ट्रीय कैंसर अस्पताल एवं परमाणु अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखेंगे।
मौके पर मढ़ाक धाम के महंत बाबा भोलादास, खेकड़ा धाम के महंत देवेंद्र दास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह नंबरदार, मुख्यमंत्री के ओएसडी निवास रविंद्र हुड्डा बब्बल, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, बिल्लु हुड्डा, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्रपाल, जिला परिषद के अध्यक्ष राजेश भालौठ, निदेशक रामचंद्र सिवाच व संजय कुमार उपस्थित रहे।