{"_id":"66db27e102671eafb202673a","slug":"digvijay-chautala-said-if-omprakash-chautala-contests-haryana-elections-from-dabwali-i-withdraw-my-nomination-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Election: दिग्वियज चौटाला बोले- अगर दादा ओमप्रकाश चौटाला चुनाव लड़ेंगे तो मैं नहीं लड़ूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Election: दिग्वियज चौटाला बोले- अगर दादा ओमप्रकाश चौटाला चुनाव लड़ेंगे तो मैं नहीं लड़ूंगा
Fri, 06 Sep 2024 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:33 PM IST
सार
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को डबवाली में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर दादा ओमप्रकाश चौटाला डबवाली सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वह उनके सम्मान में अपना नामांकन वापस ले लेंगे।
विज्ञापन
डबवाली में दिग्विजय चौटाला
- फोटो : संवाद
विस्तार
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि अगर डबवाली से उनके दादा ओमप्रकाश चौटाला के चुनाव लड़ने की परिस्थिति बनती है तो यह बहुत अच्छी बात है और स्वागत योग्य है। वे अपने दादा के सामने उनके सम्मान में डबवाली से चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही कभी उनके सामने चुनाव लड़ने की सोच सकते हैं। क्योंकि आज राजनीति में जिस मुकाम पर हम सब पहुंचे हैं, वह सब दादा की ही देन है।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि चौटाला साहब का सदा सम्मान है और उनके सम्मान में डबवाली से किसी को भी चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। क्योंकि ओमप्रकाश चौटाला जैसा बड़ा नेता कोई दूसरा नहीं हो सकता। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि अगर वे डबवाली से नामांकन भर भी देते हैं और उसके बाद दादा नामांकन भरेंगे तो, इस स्थिति में भी वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिग्विजय चौटाला डबवाली में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले जेजेपी-एएसपी गठबंधन के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने डबवाली हलके के विभिन्न गांवों में रोड शो निकाला और लोगों से वोट की अपील की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जन आशीर्वाद से हरियाणा विधानसभा में डबवाली को पूर्ण जिला का दर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां से जेजेपी का विधायक नहीं होने के बावजूद भी डबवाली के विकास के लिए जेजेपी ने काम किया है। विरोधी पार्टी के एक नेता द्वारा यहां विकास कार्यों संबंधी बोर्ड लगाकर कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन डबवाली की जनता सब जानती है कि इस हलके का विकास किसने करवाया है और कौन करवाने की मंशा रखता है।