{"_id":"69d5363401629afa370f5f88","slug":"died-body-of-a-man-with-his-hands-tied-found-in-the-western-yamuna-canal-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पश्चिमी यमुना नहर में मिला हाथ बंधा व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका; नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: पश्चिमी यमुना नहर में मिला हाथ बंधा व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका; नहीं हो पाई शिनाख्त
Tue, 07 Apr 2026 10:22 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:22 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह से फूल चुका था जिससे शिनाख्त करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
सोनीपत के गांव चिटाना के पास मंगलवार को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में व्यक्ति का हाथ बंधा शव मिला है। शव को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र के गांव चिटाना के पास राहगीरों ने पश्चिमी यमुना लिंक नहर में व्यक्ति का शव उतराते हुए देखा। व्यक्ति के हाथों को पीली चुनरी से बांधा गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह से फूल चुका था जिससे शिनाख्त करना मुश्किल हो गया है। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और करके शव को नहर में फेंका गया होगा और शव उतराकर सोनीपत सीमा में आ गया होगा। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसने क्रीम रंग का कुर्ता-पाजामा पहन रखा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के जिलों में किया संपर्क
व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की पुलिस से संपर्क किया। हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी या संदिग्ध मामलों से इस शव की कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्र में पूछताछ भी की जा रही है।
एफएसएल ने जुटाए सबूत
शव मिलने की सूचना के बाद फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रखवा दिया है। यह पता लगाया जाएगा कि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान हैं या नहीं।
गांव चिटाना के पास नहर में मिले शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। नहर जिन जिलों से गुजरती है वहां की पुलिस से संपर्क किया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत