फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dhanteras 4 million turnover in Fatehabad

धनतेरस पर फतेहाबाद में चार करोड़ का कारोबार

Fri, 01 Nov 2013 09:49 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 4 million turnover in Fatehabad
हरियाणा के जिला फतेहाबाद में धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में लगभग चार करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


लोगों ने दो और चार पहिया वाहन, ज्वेलरी और बर्तनों की जमकर खरीदारी की। गिफ्ट शॉप और मिठाई की दुकानाें पर खासी भीड़ दिखाई दी। मिठाई से ज्यादा लोगों ने ड्राई फ्रूट खरीदा।


बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देर रात तक बाजार लोगों से खचाखच भरे रहे।

धनतेरस के दिन धातु का सामान खरीदने की धारणा के चलते लोगों ने वाहन, ज्वेलरी, चांदी और सोने के सिक्के खरीदे।

बर्तनाें और कपड़ों की दुकानों पर खासी रौनक रही। जवाहर चौक से हंस मार्केट तक बाजार गुलजार रहा। मार्केट में बड़े वाहन आने से जाम की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने जवाहर चौक और पुराने सदर थाने के सामने अस्थाई तौर पर नाके लगाकर भारी वाहनाें के बाजार में प्रवेश करने पर रोक लगा दी।

दुकानदार संजीव गोयल, महेश पिंकी आदि ने बताया कि धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे। अच्छी खरीदारी हुई।

कपूर ज्वेलर्स के मालिक शामचंद ने बताया कि ज्वेलरी की नई वेरायटी आ चुकी है। लोग इसमें खासी रुचि दिखा रहे हैं।

भाटिया बर्तन स्टोर के मालिक अनिल भाटिया ने बताया कि उम्मीद के अधिक ब्रिकी हुई।

बाजार में खरीदारी करने आई महिला अमिषा तनेजा, रोजी, आशा भाटिया आदि ने बताया कि उनका ध्यान सजावटी सामान की ओर है। इस बार लोग मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट की ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed