फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dera mukhi case, judge transferred

डेरामुखी के केस की सुनवाई कर रहे जज का तबादला

Thu, 05 Sep 2013 02:26 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
dera mukhi case, judge transferred

पंजाब और हरियाणा की जिला अदालतों में बड़ी संख्या में जजों के तबादले हुए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बुधवार दोपहर इन तबादला आदेशों को जारी किया।

विज्ञापन


पंजाब में 23 जजों को इधर से उधर किया गया है, जबकि 14 को पदोन्नति मिली है। वहीं, हरियाणा में 14 जजों को बदला गया है।

सबसे महत्वपूर्ण तबादला डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट के जज नाजर सिंह का है।
विज्ञापन


उन्हें चंडीगढ़ जिला अदालत में एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि चंडीगढ़ स्थित एडीजे राकेश कुमार यादव पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत का कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में जजों के तबादले और पदोन्नतियां

होशियारपुर के एडीजे मनजिंदर सिंह को संगरूर की जिला अदालत में स्थानांतरित किया गया है। जालंधर के एडीजे गुरजंट सिंह को मोगा, पटियाला के एडीजे हेमंत गोपाल को फरीदकोट, होशियारपुर के न्यायिक अधिकारी लछमन सिंह का पदोन्नति देकर होशियारपुर का एडीजे बनाया गया है।

गुरदासपुर स्थित सिविल जज करनैल सिंह को गुरदासपुर से फरीदकोट, रूपनगर में एडहॉक में तैनात एडीजे जतिंद्र कौर को एडिशनल आफिसर के तहत पदोन्नत किया गया है।

तरनतारन के सिविल जज जतिंदर वालिया को तरनतारन का एडीजे का जिम्मा सौंपा गया।

एडीजे बलविंदर सिंह को पटियाला से होशियारपुर, बठिंडा स्थित एडीजे हरबंस सिंह को जालंधर, श्री मुक्तसर साहिब सिविल जज जसविंदर सिंह को फिरोजपुर का एडीजे लगाया गया है। गुरदासपुर अदालत में एडहॉक पर चल रहे मनदीप सिंह ढिल्लों को पदोन्नति दी गई है।

होशियारपुर में एडहॉक पर कार्यरत एडीजे पुष्पिंदर सिंह को पदोन्नत कर पटियाला का एडीजे लगाया गया है। अमृतसर अदालत में एडहॉक पर चल रहे खेम करन गोयल को पदोन्नति मिल गई है।

जालंधर स्थित जज संदीप कुमार सिंहल को पदोन्नत कर संगरूर भेजा गया है।

जज शिविंदर सिंह मान को लुधियाना में पदोन्नति देकर एडीजे लगाया गया है। रूपनगर के जज अजायब सिंह को फतेहगढ़, बठिंडा में एडहॉक पर चल रही राजविंदर कौर को पदोन्नति दी गई है।

होशियार के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को राम कुमार को फिरोजपुर, अमृतसर में भी एडहॉक पर चल रहे एडीजे शाम लाल को पदोन्नति दी गई है।

जालंधर के जज राकेश कुमार को पदोन्नत कर जालंधर का एडीजे बनाया गया है। फाजिल्का स्थित जज कुलजीत पाल सिंह को भी पदोन्नति मिली है। वहीं पदोन्नति पाने वालों में कपूरथला के सीजीएम मनदीप कौर, जालंधर की सिविल जज हररीत कौर कलेका, बठिंडा के सिविल जज हरिंद्र सिद्धू को पदोन्नत कर पटियाला के एडीजे की जिम्मेवारी दी गई है।

लुधियाना के सिविल जज हरप्रीत सिंह भी पदोन्नत हुए हैं। मानसा की सिविल जज डॉ. बलविंदर कुमार शर्मा को जालंधर, श्री मुक्तसर साहिब के सीजेएम राकेश कुमार शर्मा को जालंधर, संगरूर की सिविल जज परमजीत कौर को बठिंडा का एडीजे, लुधियाना के सीजेएम मुनीश अरोड़ा लुधियाना से अमृतसर, फिरोजपुर की सीजेएम जसपाल वर्मा  को फिरोजपुर से होशियारपुर, फिरोजपुर के सिविल जज रंजीत कौर को होशियार का एडीजे, फरीदकोट के सीजेएम राकेश कुमार को बठिंडा का एडीजे (एडहॉक), शहीद भगत सिंह नगर के सीजेएम को रूपनगर का एडीजे (एडहॉक), बठिंडा के सीजेएम अशोक कपूर को अमृतसर और रूपनगर के सिविल जज कर्मजीत को पदोन्नत कर एडीजे (एडहॉक) नियुक्त किया गया है।

हरियाणा में जजों के तबादले और नियुक्तियां

भिवानी के एडीजे एएस नारंग को झज्जर, नूंह के एडीजे गुरविंदर सिंह को भिवानी, पानीपत की सिवल जज शशि चौहान रेवाड़ी का एडीजे नियुक्ति किया गया है। जींद के सिविल जज बसरुद्दीन को हिसार का एडीजे बनाया गया है।

फरीदाबाद के सिविल जज रजनी यादव को पलवल का एडीजे, कुरुक्षेत्र सिविल जज रजिंदर सिंह ढांडा को कुरुक्षेत्र का एडीजे नियुक्ति किया गया है। पानीपत के सिविल जज राजेश कुमार मेहता को सिरसा का एडीजे प्रमोट किया गया है।


पंचकूला के जयवीर सिंह को कैथल अदालत का एडीजे, सिरसा के हरीश गुप्ता को जगाधरी का एडीजे प्रमोट किया गया है। करनाल की सिविल जज नरिंद्र कौर को करनाल के एडीजे के रूप में प्रमोशन मिली है।

भिवानी के सिविल जज अमित कुमार शर्मा को पंचकूला का एडीजे लगाया गया है फरीदबाद के सिविल जज महावीर सिंह को फतेहाबाद के एडीजे के रूप में बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed