फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dengue cases increasing continuously in Haryana

हरियाणा में डेंगू का डंक: अर्द्धसैनिक बल के 26 जवान बीमार, हलोपा नेता की बेटी की मौत, पिछले साल के मुकाबले दो गुना हुए केस

Sat, 23 Oct 2021 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह उमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
उमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 12:02 AM IST
सार

हरियाणा में इस साल डेंगू का कहर पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ गया है। पिछले साल के मुकाबले केस  दो गुना हो चुके हैं। पिछले साल 1377 मामले थे, जबकि इस साल यह संख्या 2646 पहुंच चुकी है। जींद जिले में चिकनगुनिया का भी एक मरीज मिला है।

विज्ञापन
Dengue cases increasing continuously in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन डेंगू के औसतन 70 मरीज मिल रहे हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले दो गुना पहुंच गया है। इधर, सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके के उपचुनाव ड्यूटी में आए अर्द्धसैनिक बल के 26 जवान डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, वीरवार रात को विधायक गोपाल कांडा के नजदीकी हलोपा नेता इंद्रोश गुज्जर की 9 साल की बेटी की डेंगू से मौत हो गई।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में डेंगू के कुल 1377 मामले थे, जबकि इस बार अब तक 2646 केसों की पुष्टि हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि अभी डेंगू के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है। जींद जिले में डेंगू के लगातार बढ़ते केसों के साथ चिकनगुनिया का एक मरीज भी सामने आया है। गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट चिकनगुनिया पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति फिलहाल पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


यह है जिलों की स्थिति  

  • सिरसा : 8 नए केस मिले, अब तक 323 मरीज मिले, पांच डेंगू आशंकितों की मौत।
  • हिसार : 17 नए मरीज मिले, अब तक 134 संक्रमित। एक नाबालिग की हो चुकी है मौत। दो साल का रिकॉर्ड टूटा।
  • चरखी दादरी : आंकड़ा 85 पर पहुंचा। शुक्रवार को नया केस नहीं मिला।
  • भिवानी : 66 मरीज मिले चुके। नया केस नहीं मिला।
  • फतेहाबाद : 26 नए डेंगू मरीज मिले, 314 तक पहुंचा आंकड़ा
  • जींद- डेंगू के 27 नए केस मिले, अब तक 132 संक्रमित।
  • कैथल : 16 मरीज सामने आए, अब तक 151 मरीज मिले।
  • गुरुग्राम : डेंगू के 8 नए मरीज आए, कुल संख्या 203 पहुंची


यह भी पढ़ें : हरियाणा: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 आईपीएस और 7 एचपीएस बदले, 11 जिलों के एसपी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 22 जिलों में पंचकूला नंबर वन
डेंगू के मामलों में सबसे अधिक केस 396 पंचकूला में हैं। इसके बाद सिरसा, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत का स्थान है। सिरसा जिले में डेंगू का पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब तक के सबसे ज्यादा 323 केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के 19 अक्तूबर के बुलेटिन के अनुसार, अंबाला में 122, भिवानी 63, चरखी दादरी 75, फरीदाबाद 173, फतेहाबाद 206, गुरुग्राम 184, हिसार से 86, झज्जर 57, जींद 86, कैथल 132, करनाल 38, कुरुक्षेत्र 82, महेंद्रगढ़ 109, नूंह 175, पलवल 20, पंचकूला 396, पानीपत 39, रेवाड़ी से 43, रोहतक से 75, सोनीपत से 192, यमुनानगर से 87 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
 

लगातार फोगिंग कराई जा रही है और घर घर जाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। घरों में लारवा मिलने पर नोटिस भी दिए जा रहे हैं और लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि वे अपने आस पास मच्छर न पनपनें दें। -डॉ. उषा गुप्ता, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed