फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Defeat of the Congress in Haryana discussion on, Ashok tanwar, Shakeel ahmed

हरियाणा में कांग्रेस की हार पर हुआ मंथन

Tue, 20 May 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 May 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Defeat of the Congress in Haryana discussion on, Ashok tanwar, Shakeel ahmed
हरियाणा में कांग्रेस की करारी हार के कारणों पर मंगलवार को तीन बड़े नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटा चर्चा हुई।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक जून से गतिविधियां चलाने का फैसला भी लिया गया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और हरियाणा प्रभारी डॉ. शकील अहमद के बीच बातचीत हुई।

बैठक के बाद अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए तंवर ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव परिणाम पर चर्चा हुई।

साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनानी है। उसके अनुसार ही रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


मोटे तौर पर उस पर तीनों नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। तंवर पहले ही चुनाव हारने के कारण पार्टी में भितरघात और अफसरशाही को जिम्मेवार ठहरा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जो कमियां रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। भितरघात पर कार्रवाई कब तक किए जाने के सवाल पर तंवर ने कहा कि भितरघात की चिंता सबसे ज्यादा पार्टी नेताओं को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई जरूर होगी मगर संगठन भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सारे काम साथ-साथ चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए जिला और विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी।

समय से पहले टिकटों का बंटवारा कर दिया जाएगा। टिकट सही लोगों को बंटेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस मिलकर तीसरी बार सरकार बनाने के लिए काम करेगी।

जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। कांग्रेस के अन्य फ्रंटल संगठनों को मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के बारे में तंवर ने कहा कि कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी मगर अन्य कार्य भी होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed