{"_id":"f5becd96603a9213486e186801597c11","slug":"deependra-says-opposition-not-happy-with-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को नहीं पचता प्रदेश का विकास : दीपेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों को नहीं पचता प्रदेश का विकास : दीपेंद्र
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास योजना आती है वह विरोधियों को हजम नही होती। दीपेंद्र मंगलवार को राई और सोनीपत में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 10 नवंबर को गोहाना में होने वाली हरियाणा शक्ति रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस रैली से प्रदेश ही नही पूरे देश की राजनीति की दिशा तय होगी। इस दौरान सांसद ने सोनीपत में सुभाष चौक के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन और शहर में तीन सड़कों का शिलान्यास भी किया।
राई बढ़-खालसा स्मारक और सोनीपत के लोक निर्माण विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि काफी प्रयासों से सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी की मंजूरी ली गई तो विरोधियों ने कहा कि सोनीपत की बजाय अन्य जिले में क्यों नही। हरियाणा में एक भी एयरपोर्ट नहीं था, जब करनाल में इसे मंजूर करवाया तो विरोधियों ने इसे कुरुक्षेत्र में होने का हवाला देते हुए, रोहतक के नजदीक ही कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास पूरे प्रदेश के लिए होता है लेकिन विपक्ष सिर्फ जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहा है। साढ़े आठ वर्षों के शासन काल में उन्होंने प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किए हैं। हरियाणा में सभी दल एकजुट होकर हमें हराने की योजना पर काम कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस का गठबंधन सीधे जनता से है और उसी से रहेगा जिसके कारण कोई भी गठबंधन जनता को नहीं हरा सकता। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि 10 नवंबर की रैली में मुख्यमंत्री जनता को कई सौगातें देंगे।
सांसद ने इससे पहले सुभाष चौक के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन कर सुभाष चौक से आठ मरला रोड, सोनीपत पुरखास रोड के चौड़ा करने व स्ट्रीट लाइट तथा अनाज मंडी से रेलवे लाइन, मोहन नगर सड़क के निर्माण का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर सांसद जितेंद्र मलिक, राई के विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, वेद सिंह मलिक, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, देवराज दीवान, शहरी प्रधान प्रदीप गौतम, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल, राजेंद्र मेहरा, मनोज रिढाऊ, परमेंद्र जौली, रवि परूथी, कर्मबीर फरमाणा, सुमित्रा चौहान, चंद्रप्रभा, अर्जुन दहिया, सुदेश मलिक, डॉ. ओपी परूथी, विनोद धनखड़, साधना तनेजा, मोनिका मलिक, कमल हसीजा, अशोक सरोहा, सुरेश जोगी, भलेराम जांगड़ा, अशोक छाबड़ा, अनूप मलिक, डॉ. सतबीर निर्माण और सुभाष मदान मौजूद रहे।