फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   death of a child from Current, another injured

करेंट से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

Thu, 03 Oct 2013 10:05 PM IST
गोहाना/सोनीपत/ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत/ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
death of a child from Current, another injured
हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना स्थित विष्णु नगर क्षेत्र में करेंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल बच्चे को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने बिजली निगम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

बुधवार देर शाम विष्णु नगर निवासी कमल का 11 वर्षीय बेटा जयंत और आठ साल का अंकित एक निर्माणाधीन मकान में खेल रहे थे।

खेलते-खेलते दोनों बच्चे छत पर पहुंच गए, जहां जयंत बिजली की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। बिजली के झटके से जयंत नीचे गिर गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।


विष्णु नगर निवासियों का आरोप है कि उनके घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज की तार गुजर रही है, जबकि बिजली विभाग के अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली की तार को हटाने के लिए कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

लोगों का कहना है कि बिजली निगम अदालत के आदेश के बाद भी घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार को नहीं हटा रहा है।

उधर, सरकार का आदेश है कि रिहायशी क्षेत्रों में लगी बिजली की तारों को अविलंब हटाया जाए, जबकि निगम के अधिकारी एस्टीमेट बनाकर पैसे जमा कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed