फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dead rung murder of salesman

डंडा मारकर सेल्समैन की हत्या

Wed, 01 Jan 2014 09:29 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
Dead rung murder of salesman
जींद के हांसी रोड पर टेंडरी मोड़ के पास पेट्रोल पंप पर दो युवकों ने रामबीर कॉलोनी निवासी सेल्समैन की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामबीर कॉलोनी निवासी सतीश देवीलाल चौक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर काम करता था। मंगलवार रात कुछ लोग सतीश के पास शराब खरीदने आए और रेट कम करने को कहा। कम पैसे में शराब देने से मना करने पर सेल्समैन व युवकों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान युवकों ने सतीश का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। सतीश ने अपने एक साथी के साथ उनका पीछा किया। टेंडरी मोड़ के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास युवकों की गाड़ी खड़ी थी। सतीश व उसके साथी ने युवकों से मोबाइल फोन मांगा, जिसको लेकर दोनों गुटों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। सतीश को तुरंत सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शहर थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने स्वीकारा कि युवक की हत्या सिर में डंडा मार कर की गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed