फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dalit student raped

दसवीं कक्षा की दलित छात्रा से रेप

Sun, 06 Oct 2013 09:06 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
dalit student raped
स्कूल से आधी छुट्टी में घर लौट रही दसवीं कक्षा की दलित छात्रा से एक युवक ने दुराचार किया। घटना दस दिन पहले की है। पुलिस ने रविवार को पीड़िता के  पिता की शिकायत पर दुराचार, एससीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला प्रकाश में आने के बाद सफीदों के डीएसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। आरोपी युवक सरपंच का बेटा है।

 
अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। 25 सितंबर को वह आधी छुट्टी होने पर स्कूल से घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान आरोपी राजकंवल उसकी बेटी को एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के घर जाकर शिकायत की तो पीड़िता के परिजनों को आरोपियों ने बुरा अंजाम की धमकी दी। बाद में लड़की की बदनामी होने का भय दिखाकर समझौता करने के लिए दबाव डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आरोपी युवक के परिजनों द्वारा धमकी दिए जाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। आखिरकार छात्रा का पिता अलेवा थाने पहुंचा और युवक के खिलाफ शिकायत दी। दलित छात्रा से दुराचार का मामला होने के कारण सफीदों के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने गांव जाकर घटना स्थल का जायजा लिया।

आरोपी युवक सरपंच का बेटा है। अलेवा थाना प्रभारी सतप्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed