फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dairy raided, milk and ghee caught

डेयरी पर छापा मारा, दूध और घी पकड़ा

Tue, 14 Jan 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गुहला-चीका
अमर उजाला ब्यूरो/गुहला-चीका Updated Tue, 14 Jan 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dairy raided, milk and ghee caught
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिनेमा रोड स्थित दूध की डेयरी पर छापामारी कर दूध और देसी घी के सैंपल लिए। इस कार्रवाई से कई खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। शहर की अधिकतर डेयरियां बंद कर उनके संचालक इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन


चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि डेयरी में पिछले कई दिनों से मिलवाटी दूध और घी बनाने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के खाद्य गुणवत्ता निरीक्षण अधिकारी के साथ टीम बनाकर छापामारी की गई।
विज्ञापन


डेयरी में दूध और देशी घी को कब्जे में लेकर उसके सैंपल स्वास्थ्य विभाग के टीम ने लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सैंपल को प्रयोगशाला में भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को मिल रही सूचनाओं के अनुसार चीका में मिलावटी दूध और घी का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। ऐसे गोरखधंधे को अंजाम देने वाले लोग शहर से दूर गांवों में मिलावटी दूध और देशी घी को बनाने का काम बड़े स्तर पर कर रहे हैं।

इस कारोबार में विभाग के अधिकारी भी संलिप्त हैं। लोगों ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से नकेल कसे तो ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

चीका में दूध और घी के सैंपल लेने की यह कार्रवाई कोई पहली बार नहीं हुई, लेकिन बार-बार सैंपल के नाम पर की जा रही कार्रवाई अपने आप ही सवाल खडे़ करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed