फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dairy operator attacked with a knife for refusing to provide milk on credit

Haryana: उधार में दूध नहीं दिया तो डेयरी संचालक पर हमला, चाकू से किया वार; केस दर्ज

Mon, 03 Aug 2026 09:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 09:17 PM IST
सार

घटना के बाद आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

विज्ञापन
Dairy operator attacked with a knife for refusing to provide milk on credit
हमला करते हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शहर के डीएसपी रोड स्थित गांधी डेयरी पर उधार में दूध नहीं देने की बात को लेकर डेयरी संचालक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


डेयरी संचालक टोनी गांधी ने बताया कि सोमवार शाम को एक युवक दुकान पर आया और उधार में 10 किलो दूध और पनीर मांगा। जब उसे उधार देने से मना किया गया तो वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह तीन-चार अन्य युवकों को साथ लेकर वापस पहुंचा। आरोप है कि युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में डेयरी संचालक और कारिंदे को चोटें पहुंची है। 
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। घायल दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता विनोद का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed