{"_id":"6194abe961aa20451603809e","slug":"youth-misdeed-with-a-teenager-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी
Wed, 17 Nov 2021 12:45 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:45 PM IST
सार
सोनीपत में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद गुमसुम रहने पर किशोरी के परिजनों को वारदात का पता लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अब किशोरी ने परिजनों को बताया तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने एक माह पहले दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि उसने वीडियो बना लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-President RamNath Kovind At Bhiwani: भिवानी के सूई गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम और राज्यपाल ने की अगवानी
विज्ञापन
अगर वह किसी को बताएगी तो उसे वायरल कर देगा, जिससे किशोरी डर गई थी। अब किशोरी गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिस पर उसने दुष्कर्म के बारे में बताया। उसने तीन अन्य युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य की संलिप्तता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन