फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   young man called on the helpline 112, when the police came, he said that he was checking the security system of police in rohtak

रोहतक: हेल्पलाइन 112 पर युवक ने की कॉल, पुलिस पहुंची तो नशे में बोला- मैं चेक कर रहा था सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 02 Oct 2021 04:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 02 Oct 2021 04:28 PM IST
सार

एएसआई धर्मवीर ने शुक्रवार की रात करीब 1ः00 बजे पुलिस मुख्यालय से सूचना आई और सेक्टर 14 स्थित एक होटल में जाने के लिए कहा गया। जब पीसीआर होटल के पास पहुंची तो वहां एक युवक शराब पी रहा था पुलिस को देखकर उसने बोतल फेंक दी, जब युवक से पुलिस को कॉल करने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह तो यह देखना चाह रहा था कि पुलिस कितनी जल्दी मौके पर पहुंचती है। युवक कहासुनी करने लगा और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।

विज्ञापन
young man called on the helpline 112, when the police came, he said that he was checking the security system of police in rohtak
हेल्पलाइन 112 गाड़ी का युवक ने तोड़ा शीशा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके एक युवक ने शुक्रवार की रात पुलिस को बुलाया पुलिस ने जब कारण पूछा तो युवक ने कहा कि मैं तो पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चेक कर रहा था कि पुलिस कितनी जल्दी मौके पर पहुंचती है। पुलिस ने युवक को फर्जी कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक जींद के जुलाना का रहने वाला है और सेक्टर 14 के एक होटल में ठहरा हुआ था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: रेल ट्रैक पर धरना देने वाले किसानों पर दर्ज केस होंगे वापस, सीएम चन्नी ने दिए आदेश 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एएसआई धर्मवीर ने दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की गाड़ी पर तैनात है। शुक्रवार की रात करीब 1ः00 बजे पुलिस मुख्यालय से सूचना आई और सेक्टर 14 स्थित एक होटल में जाने के लिए कहा गया। जब पीसीआर होटल के पास पहुंची तो वहां एक युवक शराब पी रहा था पुलिस को देखकर उसने बोतल फेंक दी, जब युवक से पुलिस को कॉल करने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह तो यह देखना चाह रहा था कि पुलिस कितनी जल्दी मौके पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का आरोप है कि जब युवक  से यह कहा था कि उसने फर्जी कॉल क्यों की तो कहासुनी करने लगा और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने एसआई की शिकायत पर आरोपी युवक जींद के जुलाना निवासी रोहित मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अर्बन स्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed