{"_id":"6175097043e32f0e7a03619a","slug":"when-jakhal-police-stopped-for-checking-in-fatehabad-the-youth-created-a-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जाखल पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो युवक ने किया हंगामा, साथियों के साथ मिलकर एसएचओ से की धक्कामुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: जाखल पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो युवक ने किया हंगामा, साथियों के साथ मिलकर एसएचओ से की धक्कामुक्की
Sun, 24 Oct 2021 12:52 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 12:52 PM IST
सार
फतेहाबाद के जाखल में पुलिस से बदतमीजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर आए एसएचओ से भी धक्कामुक्की की गई। युवक ने साथियों के साथ मिलकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने दो को दबोच लिया। मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस से धक्कामुक्की करते आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा की सीमा के साथ लगते फतेहाबाद जिले के जाखल बस स्टैंड के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ युवकों ने खूब बदतमीजी की। युवकों ने एसएचओ से भी अभद्र व्यवहार किया। दरअसल एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया, तो उसने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तभी एसएचओ भी वहां पहुंच गए और हंगामा कर रहे दो युवकों को पीसीआर में बैठाने लगे। युवकों ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए जाखल थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: तीन विवि में वर्तमान सत्र से हिंदी में होगी बीटेक की पढ़ाई, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने दी मान्यता
विज्ञापन
शनिवार शाम का है मामला
मामला शनिवार शाम करीब 6 बजे जाखल-बुढलाडा रोड पर जाखल थाना प्रभारी विजेंद्र सिह अपनी टीम के साथ दीपावली के त्योहार को लेकर नाकाबंदी कर पंजाब की ओर से आ रहे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जांच के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका और उसे कागजात मांगे। परंतु युवक द्वारा उसका विरोध किया गया, जिसके चलते पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर ही जाखल थाना प्रभारी ने युवक को पीसीआर में बैठा लिया।
विज्ञापन
फोन कर बुला लिए साथी
उसी समय युवक ने फोन कर अपने 3-4 साथियों को मौके पर बुला लिया। जिन्होंने आते ही खूब बवाल काटा, जिसमें पुलिस थाना प्रभारी सहित अन्य के साथ जबरदस्ती करते हुए पीसीआर में बैठे युक्क को उतारने का भरसक प्रयास किया। देखते ही देखते रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वीडियो बना लिया, जिसमें एक युवक ऑन ड्यूटी एसएचओ से अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: चुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने किया दावा, बोले-हलके में हरियाणा सरकार ने सात साल में खर्चे 700 करोड़
मामला दर्ज कर लिया हैः विजेंद्र
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान एक युवक व उसके साथियों ने पुलिस के साथ हाथापाई की। इसके चलते पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया है। दोनों को नामजद करते हुए इनके अन्य साथियों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।