फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two womens steals cash from conductors bag in bus coming from Hansi to Hisar

हिसार: चलती बस में कंडक्टर के बैग से दो महिलाओं ने चोरी की नकदी, हांसी से ली थी टिकट

Fri, 22 Oct 2021 05:21 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार) Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 05:21 PM IST
सार

हिसार में चलती बस में चोरी के आरोप में दो महिलाएं पकड़ी गई हैं। दोनों ने कंडक्टर के बैग से नकदी चुराई थी। दोनों हांसी से टिकट लेकर सवार हुई थी। कंडक्टर को नकदी गायब मिली तो उन्होंने सवारियों से पूछताछ की, जिसके बाद चोरी का खुलासा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two womens steals cash from conductors bag in bus coming from Hansi to Hisar
चोरी के आरोप में पकड़ी गईं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक से हिसार आ रही हरियाणा रोडवेज की चलती बस में दो महिलाओं ने बस कंडक्टर के बैग से रुपये निकाल लिए। सवारियों ने कंडक्टर के बैग से रुपये निकालते देख महिलाओं को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। इन महिलाओं की पहचान भिवानी जिले के गांव झांझड़ा सोरान निवासी मुनेश व महेंद्रगढ जिला गांव निवासी रितू उर्फ पायल के रूप में हुई है। पुलिस ने रोहतक डिपो के बस कंडक्टर बलंभा निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर उपरोक्त दोनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। चोरी करते पकड़ी गई महिलाओं को हिरासत में लेकर पुछताछ आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
विज्ञापन


बैग चेक करने पर गायब मिला कैश
पुलिस को दी शिकायत में बस कंडक्टर कृष्ण ने कहा कि वह हरियाणा रोडवेज डिपो रोहतक में बस कंडक्टर के पद पर तैनात है और शुक्रवार को बस को रोहतक से हिसार लेकर जा रहे थे। हांसी से बस में बैठी सवारियों की टिकट बनाने के बाद सुबह करीब 10.15 बजे रामायण टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे तो अपने बैग को चेक किया तो देखा कि 12,700 रुपये गायब हैं। हांसी से बस में सिर्फ दो महिलाएं सवार हुई थी और इन्हीं ने टिकट ली थी। पुछताछ की तो सवारियों ने उपरोक्त दोनों महिलाओं को उसके बैग में हाथ मारते हुए देखने की बात कही। जिस पर उन्होंने बस को सवारियों सहित वापस सदर थाना में लाकर मुनेश व रितू को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed