फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa: Accused of murder of JE Jaiveer cut the vein of his hand with his teeth in police custody

Sirsa: जेई जयवीर की हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में दांतों से काटी हाथ की नस, अस्पताल में दाखिल

Sun, 05 Nov 2023 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 10:35 PM IST
सार

सुबह पुलिस ने उठाया तो आरोपी खून से लथपथ बेहोश मिला। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जयवीर की पत्नी के साथ मिलकर आरोपी ने गोली मार कर हत्या की थी। 

विज्ञापन
Sirsa: Accused of murder of JE Jaiveer cut the vein of his hand with his teeth in police custody
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के एचएसवीपी के जेई जयवीर के हत्याकांड के आरोपी आजाद पुत्र हाकम अली निवासी पानीपत ने पुलिस हिरासत में अपने दांतों से हाथ की नस काट ली। सुबह पुलिस कर्मचारी उसे उठाने के लिए पहुंचे तो वह खून से लथपथ व बेहोशी की हालत में मिला। उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई जयवीर की 26-27 अक्तूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जयवीर का सिरसा में ही ससुराल था और वह मूल रूप से कैथल का रहने वाला था। शुरुआत में परिजनों ने जयवीर की मौत को इत्तफाकिया बताया था।
विज्ञापन


शव के पोस्टमार्टम के बाद उसके गले में छेद मिला। इसमें गोली का छर्रा लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो खुलासा हुआ कि जयवीर की पत्नी मोनिका ने ही उसकी हत्या करवाई है। इसके बाद पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और रिमांड पर लिया। रिमांड समाप्त होने पर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका ने खुलासा किया था कि उसने जयवीर की हत्या पानीपत निवासी आजाद से करवाई थी। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। इसमें आरोपी घर के अंदर दाखिल होते हुए दिखाई दे रहा था। उसके हाथ में पिस्तौल था। पुलिस के अनुसार आरोपी आजाद शनिवार को सिरसा आया हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रात को वह पुलिस कस्टडी में था। इस दौरान उसने दांतों से हाथ की नस को काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।


आरोपी आजाद को शनिवार को ही गिरफ्तार किया था। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन उसने दांतों से हाथ की नस को काट लिया। इसलिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी महिला को भी रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया है। - कृष्ण कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed