{"_id":"6490283e94d66a338b051aa5","slug":"prisoner-in-yamunanagar-jail-hangs-himself-in-bathroom-commits-suicide-by-tearing-sheet-into-rope-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: जिला जेल में बंदी ने बाथरूम में लगाया फंदा, चादर को फाड़ रस्सी बनाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: जिला जेल में बंदी ने बाथरूम में लगाया फंदा, चादर को फाड़ रस्सी बनाकर की आत्महत्या
Mon, 19 Jun 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 19 Jun 2023 03:34 PM IST
सार
यमुनानगर जिला कारागार के अधीक्षक विशाल छिब्बर ने बताया कि वह छह अप्रैल से जेल में बंद था। शाम को वह जेल में ही बनी पीर बाबा की दरगाह पर भी माथा टेकने के लिए गया था। माथा टेकने के बाद बाथरूम में उसने अचानक से चादर को फाड़ कर उसका फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यमुनानगर जिला कारागार में करीब 30 वर्षिय बंदी अंशुल जैन ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक बूडिया गांव का रहने वाला था जोकि इसी साल की छह अप्रैल से एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में बंद था। अंशुल ने फंदा जेल के बाथरूम में ही चादर को फाड़ कर उसकी रस्सी बनाकर लगाया था। बताया जा रहा है अंशुल काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा था। उसकी परेशानी के बारे में अन्य बंदियों ने पूछना चाहा लेकिन कुछ नहीं बताया। घटना रविवार शाम पौने छह बजे की है। उधर जैसे ही मामले की सूचना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम को पता चली। टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जेल अधिकारी के अनुसार
जिला कारागार के अधीक्षक विशाल छिब्बर ने बताया कि वह छह अप्रैल से जेल में बंद था। शाम को वह जेल में ही बनी पीर बाबा की दरगाह पर भी माथा टेकने के लिए गया था। माथा टेकने के बाद बाथरूम में उसने अचानक से चादर को फाड़ कर उसका फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। जब अन्य बंदी वहां गए तब उन्होंने इसकी सूचना जेल के कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन
