Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Operation Trackdown: Haryana Police arrests 7,587 notorious criminals so far under the campaign

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: हरियाणा पुलिस ने अपराधियों की कमर तोड़ी, अब तक अभियान के तहत 7,587 कुख्यात दबोचे

Sat, 29 Nov 2025 08:25 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Nov 2025 08:25 AM IST
सार

हरियाणा में अभियान में 201 अपराधियों की लगभग 169 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति चिन्हित की गई है, जिसे नियम अनुसार जब्त या ध्वस्त किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Operation Trackdown: Haryana Police  arrests 7,587 notorious criminals so far under the campaign
ऑपरेशन ट्रैकडाउन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस के तीन सप्ताह (5–27 नवंबर) के विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने राज्य में अपराधियों की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने अभियान के दौरान 141 कुख्यात अपराधियों के 92 हत्या योजनाएँ नाकाम कीं, जिनमें दो मामलों में पूरे परिवार को निशाना बनाया जाना था। इनसे 97 अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन


अभियान के तहत 3066 हथियारबंद और गिरोहबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे कुल 322 अवैध हथियार, जिनमें 161 देसी कट्टे/पिस्टल, 146 पिस्टल, 6 रिवॉल्वर, 9 बंदूकें शामिल हैं, बरामद की गईं। 537 गोलियां और 17 मैगजीन भी मिलीं। जिलेवार आंकड़ों में गुरुग्राम ने 304, फरीदाबाद 138, सोनीपत 106, झज्जर 90 और यमुनानगर ने 86 अपराधियों को पकड़ा।
विज्ञापन


साथ ही, 4521 अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने धर दबोचा, जिससे कुल गिरफ्तारी आंकड़ा 7,587 तक पहुंच गया। इनमें से 235 अपराधियों पर संगठित अपराध की सख्त धाराएं लगाई गईं, जिनकी काली कमाई की संपत्ति भी जब्त की जा रही है। 124 अपराधियों की जमानत रद्द कराई गई, जबकि 946 को नेक-चलनी के लिए बाउंड डाउन किया गया। पुलिस ने 901 नई हिस्ट्रीशीट खोलीं और 1436 हिस्ट्रीशीट को अपडेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में 201 अपराधियों की लगभग 169 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति चिन्हित की गई है, जिसे नियम अनुसार जब्त या ध्वस्त किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी गई है। हरियाणा पुलिस का दावा है कि इस बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई से गैंगस्टरों की राज्य में जड़ें हिल गई हैं और आने वाले समय में अपराध में और गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed