फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind: Prostitution busted near new bus stand, Case filed against three

Jind: नए बस स्टैंड के पास किया देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन पर केस दर्ज, लड़कियां सप्लाई करने का भी आरोप

Wed, 05 Jul 2023 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 11:06 PM IST
सार

जींद में पुलिस ने नए बस स्टैंड के पास देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। एडीजीपी स्टाफ टीम ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Jind: Prostitution busted near new bus stand, Case filed against three
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के जींद में एडीजीपी स्टाफ की स्पेशल टीम ने मंगलवार रात को दस बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। जींद के नए बस अड्डे के पास एक तीन मंजिला मकान में देह व्यापार का काम चल रहा था। यहां से दो महिलाओं और एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोप है कि इस मकान में तो अनैतिक काम हो ही रहे थे, साथ ही ग्राहकों को मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए लड़कियां पसंद करवाई जाती थी और सप्लाई की जाती थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि नए बस अड्डे के पास एक तीन मंजिला मकान बनाकर यहां देह व्यापार का काम चल रहा है। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए रेडिंग पार्टी का गठन किया और रात को 10 बजे यहां रेड की। रेड के दौरान एक युवक-युवती यहां संदिग्ध हालत में मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने इस देह व्यापार को चलाने वाली महिला, युवक-युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में यह भी सामने आया कि यहां से युवतियों की सप्लाई भी की जाती थी, ग्राहकों को व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर लड़की पसंद करवाई जाती थी, इसके बाद ग्राहक की डिमांड के अनुसार पूरी रात के लिए या फिर कुछ घंटों के लिए अलग-अलग चार्ज वसूला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ देह व्यापार, ट्रैफिकिंग एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़ी गई महिलाओं एक महिला गोहाना रोड पर की एक कॉलोनी की है तो वहीं एक पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं, वहीं राजू नामक एक युवक को भी काबू किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed