फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Investigation begins on complaint of sports minister in case of molestation

Haryana: खेल मंत्री की शिकायत पर जांच शुरू, गृह मंत्री भी हुए सक्रिय, विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी

Sat, 31 Dec 2022 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 10:32 PM IST
सार

एडीजीपी ममता सिंह ने पंचकूला से महिला कोच का अतीत टटोलना शुरू किया है। खेल विभाग से भी महिला कोच की नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी है। गृह मंत्री अनिल विज ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। महिला कोच ने कहा कि चंडीगढ़ का मामला है, हरियाणा पुलिस की कमेटी का क्या मतलब है। 

विज्ञापन
Investigation begins on complaint of sports minister in case of molestation
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एडीजीपी ममता सिंह ने पंचकूला पहुंच कर अपनी टीम के अधिकारियों सुमेर सिंह और राजकुमार कौशिक के साथ बैठक कर घटना के सबंध में तथ्य पता लगाने के लिए कहा है। उन्होंने खेल विभाग से भी महिला के आचरण के बारे में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


एडीजीपी आज गुरुग्राम के लिए रवाना हुई हैं। आज वहां से लौटकर इस घटना में अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अपने कनिष्ठ अधिकारियों को घटनाक्रम की एक-एक कड़ी की गहनता से जांच के लिए कहा है। कमेटी का मानना है कि जल्द से जल्द डीजीपी को इस संबंध में तथ्यों की जांच करकेरिपेार्ट सौंप दी जाए।
विज्ञापन


उधर, गृह मंत्री अनिल विज भी इस मामले को लेकर सकिय हो गए हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समय से विज बीमार चल रहे थे। खांसी, जुकाम और कफ केकारण उनकी फोन पर या किसी अन्य से मौखिक  बात नहीं हो रही थी। आज ठीक होने के बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांग ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं देख रहा हूं कि पूरा घटनाक्रम कैसे हुआ। चूंकि मंत्री ने जांच की मांग की थी, इसलिए इस मामले में तथ्यों का पता लगाना जरूरी था। ममता सिंह की अध्यक्षता में इसी लिए फैक्ट फाइडिंग कमेटी का गठन किया गया है। -अनिल विज, गृह मंत्री हरियाणा


आयोग ने मेरी सुनवाई नहीं की : कोच
पीड़ित महिला कोच ने अमर उजाला से बातचीत में बताया है कि वह महिला आयोग से कई बार गुहार लगा चुकी है। आयोग ने मेरी बात पर सुनवाई नहीं की, जबकि मंत्री को क्लीन चिट दी जा रही है। वैसे भी यह मामला चंडीगढ़ का है। इस मामले में मैंने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। हरियाणा पुलिस की कमेटी का इस मामले में हस्तक्षेप का क्या मतलब।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed