{"_id":"68fda3b18d2a3a938d05bca9","slug":"haryana-stf-takes-action-lawrence-bishnoi-s-close-aide-lakshwinder-arrested-case-registered-against-accused-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी लक्षविंदर को हिरासत में लिया, आरोपी पर ये केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी लक्षविंदर को हिरासत में लिया, आरोपी पर ये केस दर्ज
Sun, 26 Oct 2025 09:59 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:59 AM IST
सार
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी को अंबाला की अदालत में पेश किया जा रहा है और रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में विदेश से उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
संगठित अपराध के खिलाफ हरियाणा एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ अंबाला यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात बदमाश लक्षविंदर सिंह उर्फ लक्का, निवासी गांव टिटरम, जिला कैथल (हरियाणा), को संयुक्त राज्य अमेरिका से डिपोर्ट कर गिरफ्तार किया है। लखविंदर के खिलाफ हरियाणा में दर्ज आपराधिक मुकदमों की जानकारी पुलिस ने उजागर किया हैl
विज्ञापन
लक्का 2022 से अमेरिका में रहकर अनमोल बिश्नोई के निर्देशों पर हरियाणा और पंजाब में रंगदारी व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ करीब दर्जनभर रंगदारी और फायरिंग के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में दर्ज प्रमुख मुकदमे
• एफआईआर नंबर 85/2023, थाना सिटी गोहाना, सोनीपत- रंगदारी और धमकी का मामला
• एफआईआर नंबर 106/2023, थाना महम, रोहतक - रंगदारी, साजिश और धमकी का केस
• एफआईआर नंबर 221/2023, थाना सिटी यमुनानगर - रंगदारी व धमकी
• एफआईआर नंबर 93/2023, थाना सदर कैथल - रंगदारी
• एफआईआर नंबर 83/2023, थाना सेक्टर-9, अंबाला - आर्म्स एक्ट, रंगदारी, तोड़फोड़ और धमकी का केस
एसटीएफ ने उसके खिलाफ 2023 में लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और 2024 में रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करवाया था। करीब एक साल तक चली राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के समन्वय और कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया।
विज्ञापन
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी को अंबाला की अदालत में पेश किया जा रहा है और रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में विदेश से उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में अहम खुलासे होने की संभावना है।
एसटीएफ हरियाणा ने कहा है कि वह संगठित अपराध को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और विदेशों में छिपे अन्य वांछित अपराधियों को भी जल्द भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।