{"_id":"661fe8ffbe4dd5e459052809","slug":"haryana-school-sanchalak-arrested-in-bus-accident-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बस हादसे में स्कूल संचालक को गिरफ्तार, स्कूल का निदेशक अभी पुलिस पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बस हादसे में स्कूल संचालक को गिरफ्तार, स्कूल का निदेशक अभी पुलिस पकड़ से बाहर
Wed, 17 Apr 2024 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:51 PM IST
सार
रेवाड़ी जिले के गांव बव्वा से काबू किया गया है। पुलिस की टीमें स्कूल निदेशक की गिरफ्तारी के लिए जुटी हैं। स्कूल प्राचार्या व सचिव के बताए ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ के उन्हाणी गांव के नजदीक गत 11 अप्रैल को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे जीएल स्कूल के संचालक राजेंद्र सिंह लोढ़ा को आखिर बुधवार को जिला रेवाड़ी के गांव बव्वा से काबू कर लिया। बस हादसे में मुख्य आरोपी स्कूल संचालक व पूर्व नगर पालिका प्रधान राजेंद्र सिंह को कनीना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की तीन टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी लेकिन आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक इस मामले में आठ की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार डीएसपी मोहिंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना शहर कनीना की पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी। गठित टीम ने जीएल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र निवासी कनीना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आरोपी हादसे के बाद फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को भी चकमा दे रहा था। आरोपी को आखिरकार रेवाड़ी के गांव बव्वा से काबू किया गया। अब पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि इस मामले में पुलिस 7 आरोपियों में बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग, स्कूल प्राचार्या दीप्ति निवासी कनीना, होशियार सिंह निवासी कनीना स्कूल के सचिव और सेहलंग के रहने वाले बस चालक के चार साथी निट्टू उर्फ हरीश, संदीप, भूदेव और नरेश उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।