{"_id":"61710f434d7544627e3dd644","slug":"four-youths-fired-on-the-panchayat-secretary-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: आधी रात को चार युवक बजा रहे थे गाने, रोकने पर ग्राम सचिव पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: आधी रात को चार युवक बजा रहे थे गाने, रोकने पर ग्राम सचिव पर की फायरिंग
Thu, 21 Oct 2021 12:27 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:27 PM IST
सार
रोहतक में आधी रात को चार युवकों ने एक ग्राम सचिव पर हमला कर दिया। हमला गाने बजाने से रोकने पर किया गया। ग्राम सचिव पर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर कई फायर किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके किलोई के गांव खिड़वाली में ग्राम सचिव द्वारा युवकों को गाने बजाने से रोकना महंगा पड़ गया। चारों ने उस पर फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाने में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 3 आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी रवि ने शिकायत में बताया कि वह ग्राम सचिव के तौर पर चरखी दादरी में तैनात है। बुधवार की रात करीब 12 बजे लघुशंका करने के लिए घर से बाहर आया तो चार युवक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके गली में गाने बजा रहे थे। उसने आधी रात को गाना बजाने से रोका तो गांव के युवक नवीन उर्फ बंदर ने कहा कि तू कौन होता है यह पूछने वाला।
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: जींद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह-हरियाणा की आगामी राजनीति तय करेंगे इसके नतीजे
डर के मारे बाहर नहीं निकला परिवार
आरोपियों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने अपने भाई व मां को आवाज देकर बुला लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उस समय तो बीचबचाव हो गया। ग्राम सचिव अपने भाई व मां के साथ घर के अंदर चला गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने घर की तरफ करके हवाई फायर करने शुरू कर दिए। डर के मारे परिवार के लोग बाहर नहीं निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन उस समय आरोपी मौके से जा चुके थे। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।