{"_id":"618f800ed97a9d68a243203f","slug":"coach-and-accomplice-accused-of-killing-female-wrestler-and-her-brother-on-three-day-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत डबल मर्डर: मुख्य आरोपी कोच और साथी रिमांड पर, महिला पहलवान और भाई की ली थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत डबल मर्डर: मुख्य आरोपी कोच और साथी रिमांड पर, महिला पहलवान और भाई की ली थी जान
Sat, 13 Nov 2021 02:36 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:36 PM IST
सार
महिला पहलवान व उसके भाई की हत्या का आरोपी कोच और साथी तीन दिन के रिमांड पर लिए गए हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर इनके पांच दिन के रिमांड की मांग की थी। लेकिन न्यायालय ने सिर्फ तीन ही दिन की अनुमति दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। एक महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने लाई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखोदा की रेसलर निशा दहिया और उनके भाई सूरज की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कोच पवन और उसके साले सचिन को पुलिस ने शनिवार को सोनीपत कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया। पुलिस ने दोनों का 5 दिन का रिमांड कोर्ट से मांगा। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे सीसीटीवी की डीवीआर बरामद करने का प्रयास करेगी। साथ ही वारदात स्थल पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा शिक्षा विभाग का फैसला: अब नौवीं में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी कोचिंग, डॉक्टर-इंजीनियर बनने में मिलेगी मदद
विज्ञापन
वारदात को लेकर पुलिस दोनों से अन्य जानकारी भी जुटाएगी। दूसरी ओर पहले से गिरफ्तार कोच पवन की पत्नी सुजाता को भी 1 दिन का रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। निशा हत्याकांड में अब तीन आरोपी कोच पवन, उसका साला सचिन व अमित पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस इनसे हत्या से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन