{"_id":"6190b229ae95a479f34da0f3","slug":"20-lakh-extortion-sought-from-doctor-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में डॉक्टर से मांगी रंगदारी: 20 लाख रुपये दे, वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत में डॉक्टर से मांगी रंगदारी: 20 लाख रुपये दे, वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा
Sun, 14 Nov 2021 12:22 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:22 PM IST
सार
पानीपत में एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश ने रुपये पहुंचाने के लिए जगह और तारीख भी अपनी ओर से भेजी गई चिट्ठी में लिखी है। डॉक्टर का परिवार दहशत में है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिवार को मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के एक सेक्टर निवासी डॉक्टर को अज्ञात बदमाश ने चिट्ठी के माध्यम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने रुपये देने की अंतिम तिथि और लोकेशन तक चिट्ठी पर लिखी है। जिसके बाद से पूरे परिवार में दशहत का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-6 निवासी गुरुनाम सिंह ने बताया कि उनकी हरि नगर में एक दुकान है, जिसमें वे प्रेक्टिस करते हैं। शुक्रवार को वे दुकान पर पहुंचे तो बेड पर एक चिट्ठी रखी हुई मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बेखौफ बदमाश: स्कूटी सवारों ने थाने से एक किमी दूर दो युवकों को गोलियां मारीं, फिर राहगीर से कार लूटकर हुए फरार
विज्ञापन
जिसमें लिखा था कि 20 लाख रुपये दे दो, वरना तेरे सारे परिवार का मार दूंगा। बदमाश ने लिखा कि 15 नवंबर को पैलेश के सामने दूसरी तरफ कमरा है, वहां पर रुपये पहुंचा देना। पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो फिर भी मार दिया जाएगा। पीड़ित की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन