फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Crime Investigation Branch caught 42 kg hashish

अपराध जांच शाखा ने पकड़ी 42 किलो चरस

Thu, 03 Oct 2013 10:16 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
Crime Investigation Branch caught 42 kg hashish
हरियाणा के जिला रोहतक में अपराध जांच शाखा ने एक महिला समेत तीन व्यक्तियों से 42 किलो 500 ग्राम चरस पकड़ी है। यह चरस भिवानी में सप्लाई होनी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बिहार निवासी विनय, चंद्रकला और पैंतावास निवासी मनोज के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इन्हें वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से महिला चंद्रकला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि विनय और मनोज को एक दिन के रिमांड पर भेजा है।

बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को सूचना मिली की कि कुछ लोग भिवानी में चरस सप्लाई करने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक ने अपराध जांच शाखा के प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर नाकेबंदी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने खैरड़ी मोड़ के पास एक महिला और दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े देखा।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर वे भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली तो तीनों के कब्जे तीन-तीन किलो चरस बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने गांव पैंतावास निवासी मनोज के घर पर दबिश देकर 33 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चरस भिवानी क्षेत्र में सप्लाई करनी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed