फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Councilor shouted on officers

और अधिकारियों पर भड़क उठे पार्षद

Thu, 07 Nov 2013 09:06 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
बहादुरगढ़/ब्यूरो। Updated Thu, 07 Nov 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
Councilor shouted on officers
वार्ड नंबर 26 के पार्षद झज्जर रोड पर कई कॉलोनियों की निकासी के लिए बनाए गए नाले की दुर्दशा देखकर नप अधिकारियों पर बिफर गए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को तुरंत नाले को दुरुस्त करने के आदेश दिए।

वहीं पार्षद ने कॉलोनीवासियों की शिकायतों को भी सुना।

हाल ही में देवनगर, आदर्श नगर, शक्ति नगर और वक्फ बोर्ड कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी के लिए नगर परिषद द्वारा नाले का निर्माण झज्जर रोड पर करवाया था।

लेकिन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के कारण नाला वक्फ बोर्ड के पास से टूट गया।

ऐसे में सारा गंदा पानी वक्फ बोर्ड कालोनी व झज्जर रोड पर जमा हो गया है।

गंदे पानी के जमाव के कारण कालोनी वासियों में खासा रोष है।

इस पानी के कारण जहां वातावरण दुर्गंधमय हो रहा है वहीं मच्छर भी पनपने के कारण बीमारियों को न्यौता मिल रहा है।

इसी की शिकायत कालोनी वासियों ने यहां के पार्षद नरेश कौशिक को की थी।

इसी को लेकर पार्षद कौशिक ने मौके का निरीक्षण कर न.प. अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाते हुए इस नाले को शीघ्र ठीक करने के आदेश दिए।

वहीं संबंधित ठेकेदार को भी पार्षद ने झाड़ लगाई। वहीं कौशिक ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त अजीत बाला जोशी को भी दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed