{"_id":"6aec6a0020828e18750b2e81","slug":"corrupt-afso-caught-in-bhiwani-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पकड़ा घूसखोर एएफएसओ: राशन डिपो का लाइसेंस जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पकड़ा घूसखोर एएफएसओ: राशन डिपो का लाइसेंस जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने की कार्रवाई
Thu, 05 Nov 2026 05:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:06 PM IST
सार
आरोपी पर शिकायतकर्ता से राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने की एवज में कुल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
एएफएसओ रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भिवानी में तैनात सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) मुकेश कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता से राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने की एवज में कुल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि भिवानी में तैनात एएफएसओ मुकेश कुमार ने सुमन के नाम राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने के बदले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सुमन ने इस कार्य के लिए शिकायतकर्ता को अधिकृत किया हुआ था।शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 20 हजार रुपये की राशि ले चुका था।
इसके बाद शेष भुगतान में से एक लाख रुपये लेते हुए उसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। शेष 30 हजार रुपये काम पूरा होने के बाद देने की बात तय हुई थी। शिकायत के आधार पर एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को एक लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप की कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया। इस संबंध में थाना एसीबी हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 5 नवंबर को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी है।