फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Convict sentenced to life imprisonment in Mahavir murder case

महाबीर हत्याकांड: मामूली काहसुनी में दोषी ने की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Sat, 30 May 2026 11:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 11:43 PM IST
सार

साल 2024 का यह मामला है जिसमें मामूली कहासुनी में दोषी अशोक ने महाबीर को पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। 

विज्ञापन
Convict sentenced to life imprisonment in Mahavir murder case
कोर्ट का फैसला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गांव चंदावास के महाबीर हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत ने दोषी अशोक, निवासी पश्चिम पांच गजिया, जिला बरायेपुर (पश्चिम बंगाल) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह हत्या मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट के कारण हुई थी जिसमें गंभीर रूप से घायल महाबीर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


साल 2024 का मामला
शिकायतकर्ता मनेश निवासी चंदावास ने थाना जूई कलां पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 अगस्त 2024 को वह अपने घर पर मौजूद था। रात करीब 11 बजे गांव के एक व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि उसके पिता महाबीर गांव के वाटर वर्क्स के पास घायल अवस्था में पड़े हैं और उन्हें काफी चोटें लगी हैं। सूचना मिलने पर वह अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव के वाटर वर्क्स पर पहुंचा। वहां उसने देखा कि उसके पिता महाबीर की आंख और मुंह पर गंभीर चोटों के निशान थे। 
विज्ञापन


पूछताछ करने पर घायल महाबीर ने बताया कि किसी बात को लेकर उसकी अशोक के साथ कहासुनी हो गई थी जिसके बाद अशोक ने उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन महाबीर को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान 20 अगस्त 2024 को उनकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर थाना जूई कलां में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने अशोक को दोषी ठहराया। अदालत ने दोषी अशोक को भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103(1) के तहत उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed