फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   constable killed in haryana

महिला सिपाही से पति की नहीं पटी, मारा गया हवलदार

Fri, 23 Aug 2013 12:11 AM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
constable killed in haryana

हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना शहर थाने में तैनात हवलदार की बुधवार रात एक महिला सिपाही के पति ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला सिपाही के पति सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का हिसार के जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक नरवाना के गांव नेहरा निवासी हवलदार धर्मपाल (33) टोहाना के शहर थाने में तैनात थे। वे अपनी पत्नी सुरेश रानी और तीन बच्चों के साथ आजाद नगर में किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला सिपाही पूनम रानी अपने टैक्सी चालक पति आनंद के साथ इंदिरा कालोनी में रहती है। दंपति में अनबन के चलते आनंद और पूनम के तलाक संबंधी वाद अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद अपनी पत्नी के साथ अनबन के लिए हवलदार धर्मपाल को दोषी मनाता था। पिछले दिनों आनंद ने उसका घर बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए हवलदार धर्मपाल से झगड़ा भी किया था। बुधवार रात करीब 12 बजे धर्मपाल अपनी ड्यूटी खत्म कर आजाद नगर स्थित घर पहुंचा।


इसी बीच आनंद और उसके एक अन्य साथी ने धर्मपाल को घर के अंदर से बुलाकर गोली मार दी। गोली धर्मपाल के पेट में लगी। धर्मपाल को गंभीर अवस्था में सीएमसी अस्पताल हिसार ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाला महिला सिपाही का पति आनंद था।

पुलिस अधीक्षक एससी अत्री ने बताया कि धर्मपाल की हत्या में 315 बोर की रिवाल्वर का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने मृतक हवलदार की पत्नी सुरेश रानी की शिकायत पर आनंद और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed