Haryana: कांग्रेस नेता किरण चौधरी हुईं कोरोना संक्रमित, पहलवानों के धरने को दिया समर्थन
किरण चौधरी ने कहा कि उनके संपर्क में आए लोग भी सावधानी के तौर पर टेस्ट करा लें। ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विस्तार
हरियाणा में कांग्रेस नेता किरण चौधरी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने मंगलवार दोपहर ट्वीट किया कि कुछ दिनों से मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते कल मैंने अपनी कोविड 19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि एहतियात के तौर अपनी जांच करा ले।'
कुछ दिनों से मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते कल मैंने अपनी #COVID19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि एहतियात के तौरअपनी जाँच करा लें।
— Kiran Choudhry (@officekiran) April 25, 2023
साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व में देश का गौरव बढ़ने वाले बेटे-बेटियों को इंसाफ के लिए फिर से धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कर्रवाई करें। उन्होंने कोविड संक्रमित होने के कारण खुद को धरने पर पहुंचने में समझ न होने की बात कही। उन्होंने लिखा कि आपकी लड़ाई को मेरा पूरा समर्थन है।
विश्व में देश का गौरव बढ़ने वाले बेटे-बेटियों को इन्साफ के लिए फिर से धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कारवाई करें। कोविड ग्रस्त होने के कारण मैं आपके समक्ष नहीं हूँ पर आपकी लड़ाई को मेरा पूरा समर्थन है।@BajrangPunia @Phogat_Vinesh @SakshiMalik pic.twitter.com/mLWSXwyOLu
— Kiran Choudhry (@officekiran) April 25, 2023