फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congratulations to the lessee converged Chatha

चट्ठा के अभिनंदन को जुटे पट्टेदार

Mon, 23 Sep 2013 12:22 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 23 Sep 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to the lessee converged Chatha
पिहोवा में वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि हलका पिहोवा, कैथल व करनाल के हजारों किसानों व पट्टेदारों को जमीन का मालिकाना हक दिलाकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के साथ किए अपने वादे को पूरा किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन जिलों के किसानों को जमीन की सौगात देकर एक नया इतिहास रचा है। चट्ठा रविवार को अंबाला रोड पर एक निजी पैलेस में पिहोवा हलके के किसानों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने को लेकर धन्यवाद समारोह व ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस समारोह में भीड़ को देखकर वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा और पीसीसी सदस्य मनदीप चट्ठा के साथ-साथ सभी कांग्रेस के नेताओं में जोश भर गया। इसके उपरांत वित्तमंत्री ने यात्रिका निवास में पत्रकारों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस भव्य समारोह को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आठ साल पहले यहां के किसानों के साथ वादा किया था कि किसानों को किसी भी सूरत में उजड़ने नहीं दिया जाएगा और किसानों को उनका मालिकाना हक दिलाया जाएगा। इस बार विधानसभा सत्र में किसानों का हक दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने मोहर लगाकर किसानों व पट्टेदारों के लिए एक नया इतिहास रच दिया।  
पीसीसी सदस्य मनदीप चट्ठा ने सीएम, वित्तमंत्री व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा की सूझबूझ के कारण ही किसानों के हक में एक अनोखा फैसला लिया गया है। इससे पहले वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा व पीसीसी सदस्य मनदीप चट्ठा को किसानों व पट्टेदारों हरभजन सिंह गढ़ी लांगरी, मोहन सिंह, कुलवंत सिंह, मुख्त्यार सिंह, बाबा सिंह हरमिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।


इस धन्यवाद समारोह को कांग्रेस के शहरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश वधबार, ग्रामीण ब्लॉक प्रधान कर्णजीत सिंह चट्ठा, चेयरमैन सुभाष रामगढ़ रोड, नपा के पूर्व महंत तरणदास, नपा उपप्रधान अमृतपाल खिल्लन, सुखवीर ग्रेवाल, किसान नेता प्रताप सिंह, गोपाल कोशिक, रविंद्र सिंह, कैप्टन गुरचरण सिंह, मोहन लाल भावंरा, चरण सिंह चन्ना, बाबा सिंह, डा.श्रवण मौदगिल, सुखदेव सिंह, रामधारी पाली, कैप्टन इकबाल सिंह, कुलवंत सिंह कागांवाली, गुरदयाल सिंह, रवि अरुणाए, एस.डी, मुरार, डी.पी. दस्तुर, लाल चंद मांगना, रामफल ककराली, सरंपच जितेंद्र सिंह बब्लू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन शहरी ब्लॉक प्रधान राकेश बधवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed