{"_id":"24b51d9590489547f81682aec730715d","slug":"complicating-the-mystery-of-monika-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनिका सुसाइड केस में और उलझी मौत की गुत्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनिका सुसाइड केस में और उलझी मौत की गुत्थी
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो क्लिप के जरिये ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुसाइड करने वाली छात्रा मोनिका की मौत का मामला सुलझने की बजाय उलझता नजर आ रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया कि छात्रा की मौत जहर खाने या फिर अन्य किसी वजह से हुई है। पुलिस ने शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जंाच के लिए तीन टीमों का गठन किया, जो संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है। साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है। इससे ही पता चलेगा कि छात्रा किन-किन लोगों के संपर्क में थी। उनसे पूछताछ से ही इस केस की कड़ियां आपस में जुड़ पाएंगी।
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम का कहना है कि जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को तीन सदस्यीय डॉक्टरों के एक पैनल ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि नहीं हो पाई कि आखिर जहर खाने की वजह से छात्रा की मौत हुई है। पुलिस ने शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है।
विज्ञापन
यह है मामला
बलियाना निवासी कंप्यूटर स्टूडेंट 20 सितंबर से अपने घर से लापता थी। उसका शव 25 सितंबर को छोटूराम पॉलीटेक्निक की छत पर गली-सड़ी हालत में मिला था। छात्रा इस संस्थान में पहले पढ़ चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सुसाइड नोट सौंपा था, जिसमें उसने चार युवतियों और युवक पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे।