फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Coming bill of hundreds of millions

सैकड़ों का बिल लाखों में आ रहा

Fri, 27 Dec 2013 08:52 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Fri, 27 Dec 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
Coming bill of hundreds of millions
बिजली उपभोक्ताओं के पास अनाप-शनाप बिलों का आना जारी है। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला इकाई ने किया।
विज्ञापन

सेक्टर-सात निवासी अमित ने बताया कि इस माह उसका बिजली बिल 2.7 लाख रुपये का आया है, जिसे ठीक करवाने के बाद 1900 रुपये का बिल बना।

सेक्टर-23 निवासी गजेंद्र ने बताया कि उसकी मीटर रीडिंग गलत होने के कारण 3.23 लाख रुपये का बिल आया है जिसे ठीक करवाने पर उसने 13 हजार रुपये का भुगतान किया। यह बिजली निगम की कार्यप्रणाली के चंद उदाहरण हैं, जिन्हें लेकर प्रदर्शन में बिजली निगम से सवाल किया गया।
विज्ञापन


इनेलो के जिला प्रभारी रामकुमार सैनी ने बताया कि खुद उनके बिलों में एक साल से गड़बड़ियां आ रही हैं। युवा इनेलो प्रभारी बलदेव अलावलपुर ने कहा कि जिन कर्मचारियों को बिजली मीटर रीडिंग और बिल बनाने के लिए रखा गया है वे गैर तकनीकी हैं। जिस कारण उपभोक्ताओं को समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में स्थानीय निवासियों के साथ पार्टी नेता राजेंद्र बीसला, एचपी सिंह, नगेंद्र भड़ाना, आरके चिलाना, शशिबाला तेवतिया, राजीव जेटली, रामनारायण भारद्वाज व वीरपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने एसई को ज्ञापन सौंपा।

एसई आरएस यादव ने बताया कि बिजली बिलिंग को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं उनके बारे में लगातार उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed