फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Coach Suspended Over Harassment Charges

कोच का तबादला चाहती थीं, लगा दिए छेड़छाड़ के आरोप

Fri, 14 Feb 2014 10:22 AM IST
अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 14 Feb 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Coach Suspended Over Harassment Charges

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने बृहस्पतिवार को साई सेंटर में नाबालिग खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ के प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। आयोग की दो सदस्यीय टीम ने देर शाम सेंटर पहुंचकर पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


आयोग की सदस्य डॉ. अनिता नैन ने बताया कि आरोप लगाने वाली सभी खिलाड़ियों से बयान लिए गए हैं। आरोप लगाने वाली कुछ खिलाड़ियों ने शारीरिक छेड़छाड़ से इंकार किया है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें कोच सतबीर पंघाल की ओर से सिखाई जा रही तकनीक समझ नहीं आ रही थी। खिलाड़ी कोच सतबीर का स्थानांतरण कराना चाहती थी। इस कारण उन्होंने इस तरह के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को अंदाज नहीं था कि मामला इतना अधिक बढ़ जाएगा। डॉ. अनिता नैन ने कहा कि दो खिलाड़ी बृहस्पतिवार को छात्रावास में नहीं थी। जल्द ही उन खिलाड़ियों से भी बयान लिए जाएंगे। डॉ. नैन ने कहा कि मामला छेड़छाड़ की बजाय कोच के तबादले का लग रहा है।


गौरतलब है कि साई सेंटर की दर्जनभर नाबालिग खिलाड़ियों ने 31 जनवरी को मीडिया के समक्ष आकर कोच सतबीर पंघाल पर शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बाद में खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ पुलिस व साई सेंटर में शिकायत दी थी। जिस पर कोच को साई सेंटर की ओर से निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed