फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM will inaugurate rapid metro on 15th

सीएम 15 को करेंगे रैपिड मेट्रो का उद्घाटन

Fri, 06 Dec 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 06 Dec 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate rapid metro on 15th

रैपिड मेट्रो का आधिकारिक उद्घाटन 15 दिसंबर को किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को जिला उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने इसकी तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। हालांकि जिला प्रशासन अभी इसे संभावित कार्यक्रम बता रहा है। रैपिड मेट्रो का यह उद्घाटन समारोह सिकंदरपुर स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ व मंत्रालय के सचिव डॉ. सुधीर कृष्णा भी मौजूद रहेंगे। हालांकि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैपिड मेट्रो का औपचारिक संचालन बाल दिवस पर ही शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उद्घाटन के लिए अपनी सहमति जताई है। रैपिड मेट्रो के सीईओ संजीव राय की टीम और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

उपायुक्त की बैठक में रैपिड मेट्रो के सीईओ संजीव राय, गुड़गांव उत्तरी के एसडीएम डॉ. सतेंद्र दूहन और नगराधीश अनु सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed