फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cm took meeting

सीएम बोले, मैं खुश हो गया तो तुम्हें भी खुश कर दूंगा

Wed, 16 Oct 2013 11:39 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
cm took meeting
गोहाना में 10 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की शक्ति रैली की सफलता के लिए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन



बुधवार को अपने आवास पर 12 जिलों के करीब चार हजार कार्यकर्ताओं से उन्होंने ताकत मांगी। उन्होंने कहा कि ‘आप मेरी मनपसंद की रैली कर दो और मुझे खुश कर दो। अगर मैं खुश हो गया तो आपको इतना खुश करूंगा कि घर कूदते जाओगे। अगर खुश नहीं कर पाए तो मंच से मुझे कूदना पड़ेगा।’

मुख्यमंत्री ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने का साफ संकेत देते हुए वर्करों से कहा कि वे रैली में कई घोषणाएं करेंगे। मुख्यमंत्री ने नंबरदारों और चौकीदारों की मांगें मानने का संकेत दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हरियाणा कई मामलों में नंबर वन है। अब गोहाना की हरियाणा शक्ति रैली’ के बाद रैली आयोजित करने में नंबर वन हो जाएगा। उस दिन जनहित के कई अहम फैसले होंगे। शक्ति रैली पहले की सब रैलियाें का रिकार्ड तोड़ेगी।’ उन्होंने वर्करों से आह्वान किया कि रैली में पुरुष गुलाबी पगड़ी, पटके और महिलाएं गुलाबी रंग की चुनरी में पहुंचें।

उन्होंने कहा कि 1999 में बुढ़ापा पेंशन 200 रुपये थी, 2004 में 300 रुपये की घोषणा की गई, मगर लागू नहीं किया गया। वह बढ़ोतरी 2005 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद लागू हुई। कांग्रेस सरकार ने लगातार बढ़ोतरी की। अब 500 और 700 रुपये पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘यदि मौका लगा तो मैं इसमें एक जोटा (बढ़ोतरी) और लगा दूंगा।’
 
रैली के लिए सीएम ने दिया नारा
मुख्यमंत्री ने वर्करों को रैली के लिए नारा दिया, ‘टोहाना, उकलाना, उचाना, नरवाना, सोहना, इसराना, मुलाना.... सारा हरियाणा चलो गोहाना।’
 
एक-एक को स्टेज पर बुलाकर पूछा, कितने लोग लेकर जाओगे
मुख्यमंत्री ने जिलावार वर्करों को मंच पर बुलाया। वे खुद मंच पर बैठे रहे। एक -एक वर्कर से मिले और साथ में यह पूछते रहे कितने लोग रैली में लेकर जाओगे। वर्करों ने जो संख्या बताई, मुख्यमंत्री के ओएसडी रणधीर सिंह उसे लिखते रहे।
 
प्राइवेट बस संचालकों ने दिया खुला समर्थन

हरियाणा में करीब 900 प्राइवेट बसें परमिट के साथ चल रही हैं। प्राइवेट बस संचालकों ने खुला ऐलान किया कि वे रैली में सहयोग करेंगे। पानीपत और आसपास के बस संचालक दो-दो चक्कर लगाएंगे।


500 एकड़ में होगी रैली
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह ने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि गोहाना रैली 500 एकड़ में होगी। रैली में 20000 वाहनों की पार्किंग का इंतजाम किया गया है। यह रैली गोहाना में इसलिए रखी है क्योंकि पंचकूला से सोनीपत तक नेशनल हाईवे चार या छह लेन का है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को भी दिक्कत नहीं होगी।

इनेलो और भाजपा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई और इनेलो पर निशाना साधा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व सांसद जय प्रकाश, कैलाशो सैनी, मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा, पूर्व विधायक रणबीर महेंद्रा, मीना मंडल, रणजीत सिंह और अन्य उपस्थित थे।

नुकसान की गिरदावरी के आदेश दिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं विपक्षी दलों को विकास पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा कि हाल में हुई बारिश से नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed