{"_id":"eea63920f6716b9978049f734015ffda","slug":"cm-hudda-mobile-no-hack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुख्यमंत्री हुड्डा का मोबाइल नंबर हैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मुख्यमंत्री हुड्डा का मोबाइल नंबर हैक
चंडीगढ़/डॉ. सुरेंद्र धीमान।
Updated Sun, 06 Oct 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया और साइबर क्राइम की दुनिया में सक्रिय अपराधियों ने वीवीआईपी व्यक्तियों के नंबर हैक करने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, अपराधियों ने मुख्यमंत्री हुड्डा का फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बना डाला और उसे अपडेट भी किया। जांच में जुटे अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल नंबर विदेश में बैठे किसी व्यक्ति द्वारा हैक किया गया था।
विज्ञापन
अपना मोबाइल नंबर हैक होने की जानकारी भी मुख्यमंत्री को खुद ही मिली जब करीब एक साल पहले किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री हुड्डा को फोन कर पूछा कि क्या आपने अपने मोबाइल से
विज्ञापन
फोन किया था? मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, नहीं।
पूछने वाले व्यक्ति ने बताया कि कॉल तो आप (सीएम) के नंबर से आई थी।
तब मुख्यमंत्री को पता चला कि उनका नंबर हैक कर किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के रूप में फोन किया था।
हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उनका नंबर चालू रहा। लेकिन इस दौरान उन्होंने पुलिस से पता लगाने को भी कह दिया।
एक साल से जांच कर रही हरियाणा पुलिस और सीआईडी अभी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वीवीआईपी श्रेणी में शामिल मुख्यमंत्री के मोबाइल फोन को किस देश में किस व्यक्ति ने हैक किया था।
सीएम का फेसबुक अकाउंट किसने बनाया
एक दिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को किसी ने सूचना दी कि आपने फेसबुक पर टिप्पणी दे रखी है। मुख्यमंत्री ने सूचना देने वाले व्यक्ति को कहा कि उनका तो फेसबुक अकाउंट ही नहीं है।
तब उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना हुआ है।
पुलिस इस फर्जी फेसबुक अकाउंट का पता नहीं लगा सकी है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने अब तक फेसबुक अकाउंट नहीं बनाया है।
सीआईडी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का मोबाइल नंबर हैक होने और फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के मामलों की जांच जारी है।