फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CLU, Haryana, CPS, Ramkishan fauji, Ashok arora, krishna panwar, CD

सीएलयू सीडी प्रकरण: इनेलो नेता और फौजी लोकायुक्त के सामने पेश हुए

Tue, 14 Jan 2014 01:13 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jan 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
 CLU, Haryana, CPS, Ramkishan fauji, Ashok arora, krishna panwar, CD
सीएलयू के नाम पर मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी द्वारा पांच करोड़ रुपये मांगने वाली जारी की गई सीडी की हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनेलो ने छह सितंबर को मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी की एक सीडी जारी की थी, जिसमें फौजी गुड़गांव की चार एकड़ जमीन पर सीएलयू करवाने के नाम पर पांच करोड़ मांगते दिखाए गए थे।
विज्ञापन


इनेलो ने इस सीडी की एक कॉपी राज्यपाल को देकर मामले की जांच करवाए जाने और फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।

राज्यपाल ने सीडी को हुड्डा सरकार के पास भेज दिया था। राज्य सरकार ने सीडी लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल के पास जांच के लिए भेजी थी।

लोकायुक्त ने सोमवार को इनेलो नेताओं को इस संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था।

हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी को भी अपनी बात कहने के लिए बुलाया गया था।

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और पार्टी के इसराना के विधायक कृष्ण पंवार अपने वकील नरेश सिंह शेखावत को साथ लेकर आज लोकायुक्त के समक्ष पेश हुए।

अरोड़ा ने कहा कि यह सीडी उन्होंने जारी की है और राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन के साथ सीडी की प्रति लगाई गई थी।

इनेलो नेताओं ने लोकायुक्त से कहा कि यह मामला बिल्कुल साफ है और इस मामले में सिर्फ तीन बातों की जांच कराने की जरूरत है।

पहली जांच यह करवा ली जाए कि सीडी में दिखाई दे रहा चेहरा और आवाज क्या रामकिशन फौजी की ही है अथवा नहीं।

दूसरा सीडी असली है या नहीं और तीसरा कि सीडी में रामकिशन फौजी सीएलयू के नाम पर पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं या नहीं?

अरोड़ा ने लोकायुक्त से कहा कि आजकल देश में एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक लैब मौजूद हैं, जहां फौजी के चेहरे औश्र आवाज की जांच करवाई जा सकती है और सीडी में कहीं कोई काटछांट की गई है अथवा नहीं, यह भी जांच करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed