फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   City Council head' husband show vanity in office

नप प्रधान के पति ने ऑफिस में झाड़ा रौब

Fri, 18 Oct 2013 10:12 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
नारनौल/ब्यूरो। Updated Fri, 18 Oct 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
City Council head' husband show vanity in office
हरियाणा में नगर परिषद प्रधान अंजना अग्रवाल के पति रतनलाल अग्रवाल ने सरेआम परिषद के कार्यकारी अधिकारी को उनके कार्यालय में धमकाया और अपनी पहुंच का रौब झाड़ा। उन्होंने प्रशासन में पहुंच का हवाला देकर उन्हें पुलिस के चक्कर में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पार्षदों के काम तो करने ही पड़ेंगे अन्यथा उपायुक्त से कहकर उन्हें अंदर करवा देंगे। वहीं, अधिकारी प्रधान पति के इस रवैये का विरोध करने की बजाय उन्हें मनाते ही रहे। रतनलाल अग्रवाल ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। वे तो केवल एक पार्षद का कार्य करवाने के लिए वहां गए थे।
विज्ञापन


वीरवार देर शाम को नगर परिषद प्रधान के पति रतनलाल अग्रवाल किसी पार्षद के साथ ऑफिस में गए थे। वहां पर उन्होंने भवन निरीक्षक अधिकारी को किसी काम के लिए कहा, जहां उनकी कहासुनी हो गई। एक कर्मचारी ने ओवरराइटिंग से मना कर दिया। इस पर अग्रवाल भड़क गए और उन्होंने कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह जाटियान के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रतिनिधि के पति ही रहते हैं आगे

प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को अच्छी तरह से लागू करने के लिए महिला जनप्रतिनिधियों के पति या पुत्र को अनावश्यक रूप से उनके कार्यों में हस्तक्षेप न करने के समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। नारनौल नगर परिषद में भी महिला प्रधान के पति ही लगभग सभी कामों में आगे रहते हैं।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह जाटियान ने बताया कि वीरवार को प्रधान के पति रतनलाल अग्रवाल कार्यालय में तैश आ गए थे। मामला परिषद के भवन निरीक्षक भीम सिंह से संबंधित था, लेकिन बाद में उसे सुलझा दिया गया था।

नगर परिषद प्रधान के पति रतनलाल अग्रवाल ने बताया कि किसी पार्षद के लिए कार्य के लिए मैं नगर परिषद ऑफिस गया था, वहां कर्मचारी ने काम करने के मना कर दिया। इस पर कुछ कहासुनी हो गई थी। मेरे ऊपर लगाए आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed