फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   City buses will paste ad

सिटी बसों में चस्पा होंगे विज्ञापन

Sun, 01 Dec 2013 07:20 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Sun, 01 Dec 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
City buses will paste ad
शहर की सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसें भी अब डीटीसी की तर्ज पर विभिन्न उत्पादों का प्रचार करती नजर आएंगी। रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए यह खास पहल की जा रही है। योजना के तहत बसों के अंदर और बाहर विज्ञापन सामग्री चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

 
परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने यात्रियों और कर्मचारियों को सहूलियत देने के साथ विभाग की कमाई बढ़ाने के जरिए को भी सांझा किया। उन्होंने कहा कि बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज को घाटे से उबारने के तरीके खोजने होंगे। इसके लिए ही सिटी बसों में विज्ञापन चस्पा किए जाएंगे। उपभोग की वस्तुओं में अग्रणी कुछ कंपनियों से बातचीत की जा रही है। यह कंपनी की सहमति पर निर्भर करेगा कि वह एक रूट की बस को इसके लिए स्वीकार करती है या विभिन्न रूटों पर दौड़ रही बसों की एक निर्धारित संख्या तक कोई करार करती है।
विज्ञापन


गुड़गांव के अलावा दूसरे शहरों में चलाई जा रही सिटी बसों में भी यह प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा लंबे रूट पर दौड़ने वाली बसों में भी योजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीटीसी और राजस्थान रोडवेज के साथ अब पंजाब रोडवेज ने भी राजस्व बढ़ाने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई है। पिछले दिनों अधिकारियों के साथ बैठक में उन पुराने रूटों का रिकॉर्ड मांगा गया है जिन पर बसें चलती थी। उन तमाम रूटों पर दोबारा बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल पहले फ्लाप हो गया था प्रोजेक्ट
रोडवेज की ओर से करीब सात साल पहले इस मॉडल को अपनाया गया था जिसमें बसों के बाहरी हिस्सों में दोनों ओर और पिछले हिस्से में विज्ञापन के लिए जगह दी गई थी। इस प्रोजेक्ट में रोडवेज को ज्यादा फायदा नहीं मिला था।


रेपिड मैट्रो में भी किया गया प्रयोग
यह प्रयोग शहर में चलाई जा रही रेपिड मेट्रो में भी किया गया है। प्रबंधन की ओर से अलग-अलग कोच को अलग-अलग कंपनियों को दिया गया है। साथ स्टेशनों को बड़ी कंपनियों को सौंपा गया है। इनमें संबंधित कंपनियां ही अपने विज्ञापन आदि लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed